इस नदीँ की धार मेँ ठंडी हवा आती तो हैँ, नाव जर्जर ही सही लहरोँ से टकराती तो हैँ। एक चिनगारी कहीँ से ढूँढ लाओ दोस्तोँ, इस दिपक मेँ भीगी हुई बाती तो हैँ। दुःख नहीँ कोई कि अब उपलब्धियोँ के नाम पर, और कुछ हो या न हो आकाश-सी छाती तो हैँ। एक सादर साँझ ने सारे नगर पर डाल दी. यह अँधेरे की सङक उस भोर तक जाती तो हैँ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें